देश-विदेश/सर्वोदय न्यूज़:- टेस्ला और एक्स (पूर्व ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की खटास अब खुलकर सामने आ गई है। लंबे समय तक ट्रंप के करीबी माने जाने वाले मस्क ने अब अपनी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने का संकेत देकर सियासी हलकों में तहलका मचा दिया है। एलन मस्क ने अपनी प्रस्तावित पार्टी को “The America Party” कहे जाने की ओर इशारा किया है। उनके मुताबिक, यह पार्टी उन 80% अमेरिकियों की आवाज होगी जो मौजूदा डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन दोनों से संतुष्ट नहीं हैं।
एलन मस्क ने हाल ही में अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोल पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पूछा था – “क्या अमेरिका को एक नई राजनीतिक पार्टी की जरूरत है?” इस पोल में 56 लाख से अधिक यूज़र्स ने भाग लिया और 80.4% लोगों ने “हां” में जवाब दिया।
इस पर मस्क ने प्रतिक्रिया दी: “लोगों ने अपना मत दे दिया है। अमेरिका को अब एक नई पार्टी चाहिए, जो 80% जनता की सच्ची प्रतिनिधि हो – ‘The America Party’।“

ट्रंप के ‘ब्यूटीफुल बिल’ पर मस्क ने कसा तंज
एलन मस्क ने हाल ही में ट्रंप सरकार के ‘One Big Beautiful Bill’ की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने इसे “घिनौना और अव्यवस्थित बिल” कहा, जिसमें 2.4 ट्रिलियन डॉलर के घाटे का अनुमान लगाया गया है। मस्क ने इसके विरोध में 30 मई को ‘Department of Government Efficiency (DOGE)’ के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया।
कैसे टूटी मस्क-ट्रंप की दोस्ती?
2016 से लेकर 2024 तक मस्क और ट्रंप के रिश्ते बेहद मजबूत माने जाते थे। 2024 चुनाव में एलन मस्क ने ट्रंप को 220 मिलियन डॉलर से अधिक की आर्थिक मदद दी थी। लेकिन हालिया घटनाक्रमों के बाद दोनों के बीच राजनीतिक और वैचारिक दूरी आ गई है।
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा: “मैं एलन मस्क की बातों से हैरान और बेहद मायूस हूं। हमने पहले बेहतरीन संबंध साझा किए थे, लेकिन अब नहीं पता कि भविष्य में कैसे होंगे।“



