Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देहरादून में जल सैलाब का कहर: युवक घंटों बिजली के पोल से चिपका रहा, कैसे बची जान-देखें Video

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब एक युवक अपनी जान बचाने के लिए कई घंटों तक बिजली के पोल से चिपका रहा। तेज बहाव और बाढ़ के कारण वह वहां से हिल नहीं सका, लेकिन सुबह एनडीआरएफ टीम ने बहादुरी दिखाते हुए युवक को रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू किया।

देहरादून में भारी बारिश और बादल फटने की घटना से जल सैलाब आ गया। शहर के मशहूर पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा और मालदेवता तबाह हो गए। 6000 साल पुराना टपकेश्वर मंदिर जलमग्न हो गया। शहर भर में रातभर से हो रही बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों में कम से कम 500 लोग फंसे हुए हैं। जल सैलाब की भयावह और दिल दहला देने वाले मंजर आ रहे हैं। बादल फटने के बाद नदी के विकराल रूप लेने से जान बचाने के लिए एक युवक घंटों बिजली के पोल पर चिपका रहा। युवक को आज दिन में एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया।

अधिक बारिश के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लापता हैं। 400 से अधिक को रेस्क्यू किया जा चुका है। नदी-नाले उफान पर हैं। देहरादून-मसूरी रोड भी पूरी तरह से बाधित है। शिव मंदिर के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश थमने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर भयंकर जाम की स्थिति है।

देहरादून में कल रात बादल फटने की घटना के बाद से एनडीआरएफ की टीम तेजी से राहत कार्यों में जुट गई है। यहां प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवक कई घटों तक अपनी जान बचाने के लिए बिजली के पोल पर लटका हुआ था। आज सुबह राहत बचाव दल ने युवक को रेस्क्यू किया। टीम ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बचाव दल का एक जवान रस्सियों के सहारे फंसे युवक तक पहुंचता है और फिर उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाता है। रेस्क्यू टीम के इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया पर प्रशंसा भी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles