Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग: BJP सांसद सतीश गौतम के करीबी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। BJP सांसद सतीश गौतम के करीबी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी की आज सुबह अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदुआगंज थाना क्षेत्र के कोंडरा गांव से लगभग 200 मीटर दूर मदरटच स्कूल के पास सोनू चौधरी अपनी क्रेटा कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और लगातार छह से सात गोलियां चलाईं। चार गोलियां उनके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं |कार के शीशे और बॉडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है | हमलावर गोली चलाकर मौके से फरार हो गए |

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

फॉरेंसिक टीम ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारियों और एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की मौका मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस बिजनेस रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

कई एंगल से हो रही जांच, जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की आशंका है। सोनू चौधरी ट्रांसपोर्ट के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। इससे पहले भी उनके भाई राजेश चौधरी की 10 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों का कहना है कि सोनू की किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या बेहद साजिशन और प्लानिंग के तहत की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा “हमलावरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए जांच जारी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles