न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का वर्गवार विवरण:
- जनरल कैटेगरी: 157 पद
- EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 32 पद
- OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 117 पद
- SC (अनुसूचित जाति): 60 पद
- ST (अनुसूचित जनजाति): 28 पद
भर्ती प्रक्रिया गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा संचालित की जा रही है और उम्मीदवार www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / IT / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा
- विज्ञान में स्नातक डिग्री (Physics / Math / Electronics / Computer Science विषयों के साथ)
- कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक डिग्री
आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (How to Apply Online):
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Junior Intelligence Officer Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
- लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):
- आवेदन शुरू: अगस्त 2025
- अंतिम तिथि: 14 सितंबर 2025
- एग्जाम डेट: जल्द घोषित की जाएगी
महत्वपूर्ण लिंक (Quick Links):
- आधिकारिक वेबसाइट: www.mha.gov.in
- भर्ती नोटिफिकेशन PDF: उपलब्ध IB JIO Recruitment 2025 Apply Online Link



