Tuesday, March 31, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

20 मई 2025 का राशिफल: ग्रहों की चाल से चमकेगा किस्मत का सितारा, जानें आज का दिन कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए?

लखनऊ/सर्वोदय:-  आज 20 मई 2025, मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा है और उस पर गुरु की पंचम दृष्टि पड़ रही है, जिससे ग्रहण योग का प्रभाव कम होगा। वहीं, बुध से दूसरे भाव में सूर्य के स्थित होने से वाशी योग का भी निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है—

मेष (Aries):

मंगल का कर्क राशि में प्रवेश और चंद्रमा की शुभ दृष्टि आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के संकेत दे रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से अनबन की संभावना है। विवादों से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन संतुलित रहेगा। संतान के करियर से जुड़ा बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यक्रम में भागीदारी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। बिजनेस में लाभ और लोन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन भी संतोषजनक रहेगा।

मिथुन (Gemini):

दिन सकारात्मकता से भरा है। आपकी योजनाएं और मेहनत रंग लाएंगी। विरोधियों पर जीत मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और पढ़ाई व कला में रुचि बढ़ेगी।

कर्क (Cancer):

आज आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है। जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। पुराने निवेश भी फायदा देंगे। व्यवहार में विनम्रता रखें और मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में भी ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह (Leo):

राजनीतिक और सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है। संतान से खुशी मिलेगी और पुराने तनाव दूर होंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या (Virgo):

बुद्धि और कार्यकुशलता आज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है लेकिन गैरजरूरी सलाह देने से बचें।

तुला (Libra):

लव लाइफ में रोमांस रहेगा, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक है।

वृश्चिक (Scorpio):

मंगल का प्रभाव आज आपको शुभ समाचार देगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। जनसंपर्क बढ़ेगा, लेकिन उधार लेने से बचें।

धनु (Sagittarius):

साहस और परिश्रम से लाभ मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेकर भी सफलता मिलेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी लेकिन कीमती सामान पर ध्यान रखें। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा।

मकर (Capricorn):

आज किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। ससुराल पक्ष से बातचीत में सावधानी रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में संयम बरतना जरूरी है।

कुंभ (Aquarius):

मानसिक रूप से असमंजस की स्थिति रह सकती है। काम में देरी या रुकावट संभव है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा लेकिन माता की सेहत पर ध्यान दें। सहकर्मियों से विवाद से बचें।

मीन (Pisces):

दिन खर्चीला साबित हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर मधुमेह के रोगी सतर्क रहें। अचानक धन खर्च संभव है। अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निर्णय लें। लव लाइफ में परंपरा से हटकर फैसले हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles