Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

7 जून 2025 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन – सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

7 जून 2025 का राशिफल/सर्वोदय न्यूज़:-  आज शनिवार, 7 जून 2025 का दिन विशेष महत्व रखता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, आज का मूलांक 7 है, जो केतु और शनि ग्रह के प्रभाव को दर्शाता है । यह संयोजन आत्ममंथन, धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णयों की ओर संकेत करता है। आइए, जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल:

मेष राशि (Aries):

आज आप ऊर्जावान और जोश से भरे रहेंगे। हालांकि, किसी कार्य में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को स्थानांतरण के कारण नई जगह जाना पड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी आयोजन की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus):

आज आपके सुख-साधनों में इजाफा होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार में बीमार सदस्य की तबीयत में सुधार आएगा। पुराने दोस्त से मिलकर दिल खुश हो जाएगा। घूमने की योजना बन सकती है। संतान की प्रगति देखकर गर्व महसूस होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि (Gemini):

मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। यदि नौकरी में दिक्कतें हैं तो नया अवसर तलाश सकते हैं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है। किसी के बहकावे में आने से बचें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाई-बहनों का समर्थन प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer):

सेहत कमजोर रह सकती है। कुछ मेडिकल जांचें करवानी पड़ सकती हैं। घर और बाहरी जिम्मेदारियों में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी बात पर परिवार का कोई सदस्य नाराज हो सकता है। छात्रों में कुछ नया सीखने की ललक बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे। अजनबियों से दूरी बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo):

आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है। कई कार्य एक साथ हाथ में आने से तनाव बढ़ सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अप्रिय समाचार मिल सकता है। नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। संतान को नई शिक्षा दिलवाने का विचार बन सकता है। आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

कन्या राशि (Virgo):

दिन कुछ समस्याओं के साथ आ सकता है। बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। काम समय पर न करने पर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। लटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि (Libra):

मिश्रित फल मिलेंगे। कोई करीबी रिश्तेदार मिलने आ सकता है, पुरानी बातों को न दोहराएं। सामाजिक समारोह में भागीदारी हो सकती है। छात्र मानसिक तनाव से मुक्त हो सकते हैं। काम का दबाव अधिक रहेगा। सीनियर से रिश्ते मधुर बनाएं। यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

जोखिम भरे कामों से बचें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। मनोरंजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। कुछ नया करने की इच्छा बढ़ेगी। घर के मामलों को मिल बैठकर सुलझाएं।

धनु राशि (Sagittarius):

आर्थिक रूप से दिन शुभ है। कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत आकर्षण बढ़ेगा। नया घर खरीद सकते हैं। संतान की कोई बात चिंतित कर सकती है। धार्मिक आयोजनों में धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn):

प्रगति के संकेत मिलेंगे। खानपान में सतर्क रहें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद से बचें। माताजी से किया वादा निभाएं। नया नौकरी प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius):

बीते दिनों की तुलना में आज का दिन बेहतर रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। कानूनी मसले सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।

मीन राशि (Pisces):

आर्थिक रूप से शुभ दिन है। धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। खर्चों पर संयम जरूरी है। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। किसी पारिवारिक विवाह की बात पक्की हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles