Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्दिक पांड्या की दीवानगी चरम पर, बेकाबू भीड़ के कारण बदलना पड़ा मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच का मैदान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक झलक पाने उमड़ी भारी भीड़ के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का एक मुकाबला अचानक बदलना पड़ा। गुरुवार को हैदराबाद के जिमखाना मैदान में बड़ौदा और गुजरात की टीमें आमने-सामने होने वाली थीं, लेकिन सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए मैच को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया।

चोट से उबरने के बाद हार्दिक का यह दूसरा घरेलू मुकाबला था, जिसके चलते दर्शकों की संख्या उम्मीद से कहीं अधिक हो गई। अधिकारियों के अनुसार टीम होटल से लेकर अभ्यास नेट्स और टिकट काउंटरों तक चारों ओर असाधारण भीड़ जमा हो गई थी। इस वजह से आयोजन समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए मैच को बड़े स्टेडियम में कराने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े:- कंगना रनौत ने राहुल गांधी को दी सलाह: “बीजेपी में शामिल हो जाइए, आप भी

मैच में बड़ौदा ने गुजरात को आठ विकेट से मात दी। पंजाब के खिलाफ 77 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हार्दिक ने इस मैच में 10 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। ऑलराउंडर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भारत की जर्सी में नजर आएंगे।

आयोजन समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “दर्शकों की संख्या हमारी अपेक्षा से कई गुना ज्यादा थी। भीड़ नियंत्रण और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैच को बड़े स्टेडियम में स्थानांतरित करना ज़रूरी हो गया था।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles