सर्वोदय न्यूज़:- Indian Navy Recruitment 2025: अगर आप 10वीं के बाद ITI पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने तकनीकी क्षेत्रों में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्तियाँ नेवल शिप रिपेयर यार्ड, श्री विजयपुरम के अंतर्गत की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 है।
Navy Apprentice Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार http://joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और यदि शुल्क है तो उसका भुगतान करें।
कुल पदों की संख्या – 50
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स में 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की सूची इस प्रकार है:
- फिटर (Fitter)
- इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
- डीजल मैकेनिक (Mechanic Diesel)
- इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic)
- ICT सिस्टम मेंटेनेंस
- मशीनिस्ट (Machinist)
- PASA (Programming and System Administration Assistant)
- वेल्डर (Welder)
- मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी
- शिपराइट (Shipwright)
- पाइप फिटर (Pipe Fitter)
योग्यता (Eligibility)
उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड (Stipend)
- जिन अभ्यर्थियों के पास 1 वर्ष का ITI प्रमाणपत्र है, उन्हें ₹7700 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
- जिनके पास 2 वर्षों का ITI सर्टिफिकेट है, उन्हें ₹8050 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
यह वेतन Apprenticeship Act 1961 और 2019 व 2022 के संशोधित नियमों के तहत दिया जाएगा।
Navy ITI Apprentice Jobs 2025: क्यों है यह खास अवसर?
यह भर्ती उनके लिए एक बेहतरीन अवसर है जो ITI करने के बाद रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। भारतीय नौसेना में तकनीकी प्रशिक्षण के साथ नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2025
- अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025
नोट: अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें – joinindiannavy.gov.in



