लाइफस्टाइल(लखनऊ) /सर्वोदय:- आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स ने आंखों की सेहत पर गंभीर असर डाला है। चाहे बच्चा हो या बड़ा, चश्मा पहनना आम बात हो गई है। मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और लगातार स्क्रीन टाइम ने आंखों को कमजोर कर दिया है।
हालांकि, जैसे ही किसी को चश्मा लगाना पड़ता है, उसका पहला सवाल यही होता है – “चश्मा कैसे हटाएं?” लेकिन क्या आप जानते हैं कि चश्मा सिर्फ आपकी कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी आंखों का सुरक्षक कवच भी है?
इन्हीं बातों को लेकर आंखों के विशेषज्ञों का कहना है चश्मा पहनने के चार बड़े फायदे क्या हैं।
लोगों द्वारा अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि जाता है कि चश्मा कैसे हटायें इस पर इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि चश्मा कमजोरी का संकेत है, लेकिन असल में यह एक जरूरी साधन है जो आपकी आंखों को बचाता है और बेहतर काम करने में मदद करता है।”
चश्मा पहनने के 4 बड़े फायदे
- आंखों की रौशनी में सुधार करता है
चश्मा आपकी नजर को क्लियर करता है और आंखों को जरूरत के अनुसार सही फोकस देता है। इससे आंखों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती, और थकान भी कम होती है।
- स्क्रीन से निकलने वाली हानिकारक ब्लू लाइट से बचाता है
आजकल के चश्मों में ब्लू लाइट कट लेंस का ऑप्शन भी होता है, जो मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसी डिवाइसेज़ से निकलने वाली हानिकारक किरणों से आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है।
- भविष्य में नंबर बढ़ने से रोकता है
जब आप डॉक्टर द्वारा निर्धारित चश्मा नियमित रूप से पहनते हैं, तो आंखों की रोशनी स्थिर बनी रहती है। यह नंबर के बढ़ने को रोकने में मददगार साबित होता है।
- सर दर्द और आई–स्ट्रेन में राहत मिलती है
अक्सर देखने में आता है कि बिना चश्मा पहने पढ़ाई या स्क्रीन पर काम करने से सिर दर्द, आंखों में जलन और थकावट हो जाती है। सही चश्मा पहनने से ये समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती हैं।



