न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार सगाई कर ली है। फैंस के बीच लंबे समय से इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा थी, और अब खबर है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। सगाई की कोई तस्वीर या वीडियो अभी तक सामने नहीं आई है, क्योंकि यह पूरा कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था।
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है और सभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है।
कब होगी शादी?
फैंस अब इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं: शादी कब होगी? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, विजय और रश्मिका की शादी अगले साल फरवरी 2026 में होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:- लड़के के मोह-मर्डर में फंसीं महामंडलेश्वर, ‘लेडी गोडसे’ के नाम से मशहूर साध्वी
हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और अन्य जानकारियों का सभी को इंतजार है।
विजय-रश्मिका की जोड़ी: ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन तक
विजय और रश्मिका की जोड़ी को फैंस ने कई फिल्मों में साथ देखा है, जैसे: गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। तभी से दोनों के रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं।



