Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों संतों के बीच आध्यात्मिक चर्चा भी हुई।

सूत्रों के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री ने महाराज को अवगत कराया कि वे हाल ही में मुंबई प्रवास पर थे और वहां की जीवनशैली को “मायाजाल” बताते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, “आप भगवान के पार्षद हैं और पार्षद का कार्य माया से मुक्ति दिलाना होता है।” उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां धीरेंद्र शास्त्री जाएं, वहां भगवन्नाम का प्रचार करें क्योंकि “केवल भगवत नाम ही माया को दूर कर सकता है, विज्ञान नहीं।”

पदयात्रा के लिए मांगा आशीर्वाद

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस अवसर पर प्रेमानंद महाराज को दिल्ली से वृंदावन तक प्रस्तावित पदयात्रा की जानकारी दी और सहयोग व आशीर्वाद मांगा। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें इस धार्मिक अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म और भक्ति की चेतना जागृत होती है।”

यह भी पढ़े:- काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में चूक: गूगल ग्लास कैमरे के…

इस मुलाकात के पश्चात धीरेंद्र शास्त्री बिना मीडिया से बातचीत किए आश्रम से प्रस्थान कर गए। उनके साथ सीमित सहयोगी दल मौजूद था।

धार्मिक समुदाय में उत्साह

दो प्रमुख संतों की इस मुलाकात को लेकर धार्मिक अनुयायियों और भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस भेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जहां हजारों लोग इस आध्यात्मिक संवाद को प्रेरणास्रोत मान रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles