Dhamaal 4 Release Date: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन एक बार फिर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी के नए सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक बार फिर रितेश देशमुख, अरशद वारसी और पूरी धमाल गैंग दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और अब रिलीज डेट कंफर्म होने से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “अजय देवगन – रितेश देशमुख – अरशद वारसी – संजय मिश्रा – जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ को नई रिलीज डेट मिल गई है। हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘धमाल 4’ अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
AJAY DEVGN – RITEISH DESHMUKH – ARSHAD WARSI – SANJAY MISHRA – JAAVED JAAFERI: ‘DHAMAAL 4’ GETS A NEW RELEASE DATE… #Dhamaal4 – one of #Hindi cinema’s most loved comedy franchises – is now set to hit theatres on 12 June 2026.
Directed by #IndraKumar, the film features… pic.twitter.com/wZwYKsxrMu
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 17, 2026
खास बात यह है कि इस नई तारीख के साथ फिल्म दो बड़ी फिल्मों के साथ होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश से भी बच गई है।
धमाल फ्रेंचाइजी का सफर
‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।
- धमाल – 7 सितंबर 2007
- डबल धमाल – 24 जून 2011
- टोटल धमाल – 22 फरवरी 2019
अब चौथे पार्ट से भी दर्शकों को जबरदस्त कॉमेडी और एंटरटेनमेंट की उम्मीद है।
‘धमाल 4’ की स्टार कास्ट
‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से धमाल मचाते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े:- इंदौर:दूषित पानी से जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, 1-1 लाख का चेक सौंपा
इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
दमदार स्टारकास्ट और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के चलते ‘धमाल 4’ को 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।



