Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा: सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, किस पार्टी को कौन-सा मंत्रालय मिला?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी नई कैबिनेट में शामिल 26 मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया है। सबसे बड़ा फैसला बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय सौंपने का रहा। पिछले दो दशकों में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग किसी और नेता को दिया है। इस नियुक्ति के बाद सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जा रहा है।

बीजेपी के ही दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भूतत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्रालय मिला है। कई वरिष्ठ मंत्रियों को पुराने ही विभाग बरकरार रखे गए हैं, जिनमें ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह शामिल हैं।

नए मंत्रियों में रामकृपाल यादव को कृषि, श्रेयसी सिंह को खेल व सूचना प्रौद्योगिकी, संजय सिंह टाइगर को श्रम संसाधन, संजय पासवान को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को पीएचईडी, लखेंद्र रौशन को एससी-एसटी कल्याण, रमा निषाद को पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग दिया गया है।

नीतीश कैबिनेट: मंत्रियों और उनके विभागों की पूरी सूची

नाम पद पार्टी विभाग 01 विभाग 02
नीतीश कुमार मुख्यमंत्री जेडीयू
सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बीजेपी गृह
विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बीजेपी भूमि, राजस्व खान, भूतत्व
विजय कुमार चौधरी मंत्री जेडीयू जल संसाधन भवन निर्माण
बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री जेडीयू ऊर्जा
श्रवण कुमार मंत्री जेडीयू ग्रामीण विकास
मंगल पांडेय मंत्री बीजेपी स्वास्थ्य कानून
दिलीप जायसवाल मंत्री बीजेपी उद्योग
अशोक चौधरी मंत्री जेडीयू ग्रामीण कार्य
लेशी सिंह मंत्री जेडीयू खाद्य, उपभोक्ता
मदन साहनी मंत्री जेडीयू समाज कल्याण
नितिन नबीन मंत्री बीजेपी पथ निर्माण नगर विकास
रामकृपाल यादव मंत्री बीजेपी कृषि
संतोष सुमन मंत्री हम लघु जल संसाधन
सुनील कुमार मंत्री जेडीयू शिक्षा
जमा खान मंत्री जेडीयू अल्पसंख्यक कल्याण
संजय सिंह टाइगर मंत्री बीजेपी श्रम संसाधन
अरुण शंकर प्रसाद मंत्री बीजेपी पर्यटन कला, संस्कृति, युवा
सुरेंद्र मेहता मंत्री बीजेपी पशु एवं मत्स्य संसाधन
नारायण प्रसाद मंत्री बीजेपी आपदा प्रबंधन
रमा निषाद मंत्री बीजेपी पिछड़ा कल्याण
लखेंद्र कुमार रौशन मंत्री बीजेपी एससी-एसटी कल्याण
श्रेयसी सिंह मंत्री बीजेपी खेल आईटी
प्रमोद कुमार मंत्री बीजेपी सहकारिता
संजय पासवान मंत्री लोजपा गन्ना उद्योग
संजय कुमार सिंह मंत्री लोजपा पीएचईडी
दीपक प्रकाश मंत्री रालोमो पंचायती राज

गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के 14, जेडीयू के 9, लोजपा-आर के 2, और हम व रालोमो के 1-1 मंत्री शामिल थे। हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles