Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मैमनसिंह में दिनदहाड़े चली गोली; दो हफ्तों में तीसरा मामला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार, 29 दिसंबर की शाम एक बार फिर एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना मैमनसिंह जिले में हुई है, वही इलाका जहां कुछ दिन पहले ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की गई थी।

ताजा घटना में एक हिंदू युवक को सार्वजनिक स्थान पर गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पिछले दो हफ्तों में तीसरी हत्या की घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

अर्धसैनिक बल के जवान की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य थे। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने का आरोप उनके ही सहकर्मी नोमान मियां (29) पर है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

गारमेंट फैक्ट्री में तैनाती के दौरान घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजेंद्र बिस्वास मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला क्षेत्र में स्थित लबीब ग्रुप की गारमेंट यूनिट सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे फैक्ट्री परिसर में हुई।

बजेंद्र बिस्वास, सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के निवासी थे, जबकि आरोपी नोमान मियां सुनामगंज जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

मजाक के दौरान चली गोली

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों फैक्ट्री परिसर में स्थित अंसार बैरक में रह रहे थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मजाक में सरकारी हथियार पीड़ित की ओर कर दिया, इसी दौरान गोली चल गई। घायल अवस्था में बजेंद्र बिस्वास को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हथियार जब्त किया, जांच जारी

स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त शॉटगन को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की कानूनी जांच जारी है।

दीपू चंद्र दास हत्याकांड से पहले ही तनाव में था इलाका

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को इसी भालुका क्षेत्र में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles