Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश पुलिस का अनोखा तरीका: ढोल-हारमोनियम के साथ लोगों को समझाए ट्रैफिक नियम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर यूपी के बांदा पुलिस ने अपनाया एक अनोखा और आकर्षक तरीका। यहां पुलिस अधिकारी ढोल, हारमोनियम और मंजीरा बजाने वाले कलाकारों के साथ चौराहे पर पहुंचे और बुंदेली गीतों के जरिए लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की।

लोगों ने पुलिस के इस नए अंदाज को देखकर रुक-रुककर तारीफ की और जागरूकता अभियान में भाग लिया।

बुंदेली गीतों से ट्रैफिक नियमों की सीख

जिले के कालू कुआं चौराहे पर बुधवार शाम को एएसपी शिवराज और एएसपी मेविस टॉक पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बुंदेली कलाकारों के साथ बैठकर हारमोनियम और ढोल की थाप पर गीत गाए।

यह भी पढ़े:वंदे मातरम का विरोध करने वाले शिक्षक पर मुकदमा, विभागीय

गीतों के बोलों में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। इस अनोखे कार्यक्रम का मकसद था कि लोग मनोरंजन के साथ सुरक्षा संदेश को भी अपनाएं।

सख्त चेकिंग और जुर्माना भी जारी

यातायात माह के तहत बांदा पुलिस ने जागरूकता के साथ सख्ती भी दिखाई। अब तक पुलिस ने लगभग 10,000 वाहनों पर कार्रवाई की और सवा करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर रोज़ाना 1,000 से ज्यादा चालान किए जा रहे हैं।

एएसपी शिवराज का संदेश

एएसपी शिवराज ने कहा: “हमारा मकसद लोगों की सुरक्षा है। पुलिस गांव से लेकर शहर तक, स्कूलों और चौराहों पर ट्रैफिक जागरूकता अभियान चला रही है। बाइक चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। ओवरस्पीड और ट्रिपलिंग से बचें। छोटे-छोटे नियम अपनाने से आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेंगे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles