Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या में भीषण धमाका: मकान ढहा, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, पटाखा फैक्ट्री होने का शक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या में एक बार फिर दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में गुरुवार शाम को एक भीषण विस्फोट में दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पिता और तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है।

विस्फोट की आवाज़ आधे किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और मलबा 100 मीटर तक फैल गया। अब भी 2 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

एलपीजी सिलेंडर या पटाखा? जांच जारी

प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि फटा हुआ एलपीजी सिलेंडर मिला है, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार, मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे इतना भीषण धमाका हुआ।

मृतक रामकुमार कसौधन उर्फ पारसनाथ पहले भी इसी गतिविधि में शामिल पाया गया था। वर्ष 2023 में भी उन्हीं के मकान में धमाका हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी और मां की मौत हुई थी।

धमाके की भयावहता

  • हादसा गुरुवार शाम 7 बजे हुआ
  • मलबा आसपास के कई घरों तक फैला
  • 5 शव निकाले गए, जिनमें 3 बच्चे शामिल
  • बचाव कार्य जारी, पुलिस ने इलाका सील किया
  • रसोई गैस की गंध से गैस लीक की आशंका भी बनी हुई है

ग्रामीणों की मदद से शुरू हुआ रेस्क्यू

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि धमाके के बाद पूरे इलाके में धूल और मलबे का गुबार छा गया। लोगों ने खुदाई शुरू की और पुलिस के आने से पहले ही कई घायलों को बाहर निकाल लिया था। एंबुलेंस चालक अजय कुमार के अनुसार, कुछ लोगों की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई।

सीएम योगी का कड़ा रुख, मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि:“ऐसी घटनाओं को रोका जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।”

यह भी पढ़े:- मायावती के बाद बसपा का अगला नेता कौन? रैली में आकाश आनंद को…

सीएम ने अफसरों से पल-पल की अपडेट ली और पूरे मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। प्रदेशभर में सुरक्षा और अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश जारी किए गए हैं।

चार दिन पहले भी हुआ था धमाका

इससे पहले बीकापुर क्षेत्र में चार दिन पहले एक मकान की छत धमाके के साथ ढह गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे। यह लगातार दूसरी घटना है जिससे अयोध्या प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

पत्नी और मां के बाद अब खुद की मौत

मृतक रामकुमार पारसनाथ पहले भी पटाखा निर्माण से जुड़े अवैध धंधे में लिप्त था। 2023 में हुए धमाके में उनकी पत्नी और मां की मौत हुई थी। बावजूद इसके, उसने यह खतरनाक गतिविधि नहीं छोड़ी, जो अब उनकी और बच्चों की जान ले गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles