स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने भले ही ट्रॉफी जीत ली हो, लेकिन विवादों के कारण भारतीय टीम को आधिकारिक ट्रॉफी नहीं मिल सकी। इस स्थिति में जहां कुछ खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ह्यूमर का रास्ता अपनाते हुए सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डाली कि इंटरनेट पर बवाल मच गया।
मग को बना लिया “ट्रॉफी”, फैंस बोले – यही असली चैंपियन मूव है!
वरुण चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे बिस्तर पर लेटे हुए एक सफेद मग को ट्रॉफी की तरह गले लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा:“अक्खा दुनिया एक तरफ और मेरा इंडिया एक तरफ”
यह भी पढ़े- टीम इंडिया का फुल शेड्यूल 2025: जानिए कब और कहां खेलेंगे रोहित शर्मा और
फोटोज में वरुण कुछ ऐसे पोज दे रहे हैं, जैसे किसी जीत के बाद खिलाड़ी ट्रॉफी को गले लगाकर सोते हैं। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और लाखों लाइक्स के साथ हजारों मजेदार कमेंट्स भी आने लगे।
पोस्ट की तस्वीरें देखिए (Instagram Handle: @chakaravarthy29)
- बिस्तर पर लेटे हुए मग के साथ जीत का जश्न

- एक तस्वीर में उन्होंने मग को चूमते हुए पोज दिया
- बैकग्राउंड में भारत का झंडा भी दिखाई दिया
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #TrophyMugChallenge
वरुण चक्रवर्ती की इस पोस्ट के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #TrophyMugChallenge ट्रेंड करने लगा है। कई यूज़र्स और क्रिकेट फैंस भी मग, बोतल, तकिए जैसी चीज़ों को ट्रॉफी बना कर फनी फोटोज़ शेयर कर रहे हैं।
IND vs PAK Final Highlights: ऐसे रौंदा पाकिस्तान को
भारत ने फाइनल मैच टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। उन्होंने एक समय 12.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे लेकिन उसके अगले नौ विकेट सिर्फ 33 रन पर गिरे। साहिबजादा फरहान ने उनके लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। कुलदीप यादव ने एक ओवर में तीन और कुल चार विकेट लेकर पाकिस्तान को 19.1 ओवर में सिर्फ 146 रनों पर ऑलआउट किया।
कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन तिलक वर्मा (नाबाद 69) के सूझबूझ से भरे अर्धशतक की बदौलत भारत ने 19.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।
मैच जीत गया भारत, लेकिन ट्रॉफी बन गई मुद्दा
भारतीय टीम ने मैच जीतकर एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, लेकिन एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना करने पर विवाद हुआ, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को आधिकारिक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई। इसी के चलते टीम ने कल्पनिक ट्रॉफियों के साथ सेलिब्रेशन किया।



