Thursday, April 2, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WI vs PAK: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, ODI सीरीज के लिए खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 8 से 12 अगस्त के बीच त्रिनिदाद में खेली जाएगी। इस टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को सौंपी गई है।

टीम में कई युवा चेहरों को जगह दी गई है, जबकि धाकड़ ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की वापसी टीम के लिए राहत लेकर आई है। शेफर्ड ने पिछली बार बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में वनडे मैच खेला था, जिसके बाद अब उन्हें फिर से मौका दिया गया है।

18 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू, जिन्होंने श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में प्रभावित किया था, को फिर से टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स और शानदार डेब्यू पर शतक लगाने वाले आमिर जंगू भी टीम में लौटे हैं।

हेड कोच डैरेन सैमी का मानना है कि यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन की दिशा में अहम कदम साबित होगी।“पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना हमारे खिलाड़ियों को परखने और रैंकिंग प्वाइंट्स बटोरने का शानदार मौका है,” – डैरेन सैमी

ICC वनडे रैंकिंग: दबाव में है वेस्टइंडीज

वर्तमान में ICC की पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान चौथे नंबर पर काबिज है। ऐसे में यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए न केवल प्रतिष्ठा बचाने बल्कि सीधा विश्व कप क्वालिफिकेशन हासिल करने का भी मौका है।

WI vs PAK ODI Series 2025 – शेड्यूल

मैच तारीख स्थान
पहला वनडे 8 अगस्त 2025 त्रिनिदाद
दूसरा वनडे 10 अगस्त 2025 त्रिनिदाद
तीसरा वनडे 12 अगस्त 2025 त्रिनिदाद

वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय वनडे टीम

  • शाई होप (कप्तान)
  • ज्वेल एंड्रयू
  • जेडियाह ब्लेड्स
  • केसी कार्टी
  • रोस्टन चेज
  • मैथ्यू फोर्ड
  • जस्टिन ग्रीव्स
  • आमिर जंगू
  • शमर जोसेफ
  • ब्रैंडन किंग
  • एविन लुईस
  • गुडकश मोती
  • शेरफेन रदरफोर्ड
  • जेडन सील्स
  • रोमारियो शेफर्ड

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles