न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा स्वदेशी करते-करते परदेसी बन गई है। चीन से आयात का विरोध करने वाली भाजपा अब चीन के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत कर रही है।
अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आरएसएस दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है। लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।”
यह भी पढ़े:- हजारीबाग में बम विस्फोट से सनसनी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठ बोलती है, वादों को पूरा नहीं करती और मतदाताओं को गुमराह करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने, वोट बचाने और फार्म-6 के जरिए छूटे मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया।
अखिलेश ने भाजपा के वैचारिक नेताओं पर भी तंज कसा। कहा कि चीन के प्रतिनिधि मंडल से उनकी मुलाकात लंबे समय से योजना बनाई गई थी और भाजपा के समर्थकों को बहिष्कार का नाटक दिखाया गया।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की और 2027 के चुनाव में कोई चूक न होने की चेतावनी दी। वहीं, जम्मू-कश्मीर और वाराणसी से आए कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाल, मफलर और प्रसाद भेंट किया।



