Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अखिलेश यादव का तंज: “पहली सरकार जो सदन में नहीं, सिनेमा हॉल में गिरी है”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म “Ajey: The Untold Story of a Yogi” की बॉक्स ऑफिस पर असफलता को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,”फिल्म पर्दे पर हारी है, पर डायलॉगबाजी जारी है। सुना है भाजपा के 4 विधायक भी फिल्म देखने नहीं गए, न ही किसी ने फिल्म देखते हुए अपनी फोटो डाली। लगता है फिल्म बनवाने वाले फिल्म देखने के लिए व्हिप जारी करना भूल गए थे। इस हिसाब से तो सरकार गिरी हुई मानी जाएगी… और ये वो पहली सरकार होगी जो सदन में नहीं, सिनेमा हॉल में गिरी है।”

❝ सच्चाई और संवेदना से कोसों दूर फिल्म ❞

सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि फिल्म की असफलता को समझने के लिए तो “SIT” बैठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा,”दर्शक अब भावनात्मक और सच्ची फिल्में देखना चाहते हैं। लेकिन ये फिल्म सच्चाई और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर है। अभी दर्शकों ने इसे नकारा है, 2024 में मतदाताओं ने भी नकारा और 2027 में फिर से नकारेंगे।”

यह भी पढ़े:- करूर भगदड़ हादसा:अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान

 फिल्म से पहले ही फ्लॉप करार

इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा था कि”फिल्म तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई। इसमें क्या ‘कार पलटने वाला सीन’ है या नहीं? ‘बुलडोजर स्टंट’ है या नहीं? और क्या डायलॉग हैं या बीप लगी है?”

बॉक्स ऑफिस पर ‘अजय’ की हालत खराब

सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक “Ajey: The Untold Story of a Yogi” 19 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक भारत में 1.68 करोड़ और वैश्विक स्तर पर कुल 1.93 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी है।

फिल्म को लेकर भाजपा की तरफ से भी खास उत्साह देखने को नहीं मिला। अखिलेश यादव के अनुसार, खुद भाजपा के विधायक भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे, जिससे इसके प्रचार और रिस्पॉन्स पर बड़ा असर पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles