न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में ओवरलोड ट्रकों के कारण बढ़ते हादसों पर एक मीडिया रिपोर्ट और वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में उबाल है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में वसूली, घूस और कमीशन से महापद की तैयारी की जा रही है।”
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से रिश्वत लेते दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी खुलेआम कहता है, “अगर हमारे थाना क्षेत्र से बालू का ट्रक निकालना है तो 7 हजार रुपए लगेंगे। चाहे 3 चक्कर ले जाओ या 5, हर थाने का रेट फिक्स है।” कुछ पुलिसकर्मी ट्रकों को पत्थर मारकर रोकते भी दिख रहे हैं, जिससे उनकी जबरन वसूली की मंशा उजागर होती है।
अखिलेश यादव का आरोप:
भाजपा सरकार वसूली को संगठित रूप से करवा रही है। इस भ्रष्टाचार की जड़ सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारी नहीं, बल्कि वो मुख्य सत्ताधारी हैं जो पद की लालसा में वसूली की पूरी व्यवस्था चला रहे हैं।
यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: आज कन्या समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क…
“महाकोष” को “प्रधानकोष” से भी बड़ा बनाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा की परंपरा है – जिसके पास कोष होगा, वही पद का दावेदार होगा।
जनता पर सीधा असर:
सपा प्रमुख ने कहा कि इस वसूली और रस्साकशी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। हर चीज का दाम बढ़ रहा है – चाहे वह परिवहन, निर्माण, ईंधन या खाद्यान्न हो।



