Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: आज ग्रहों की स्थिति कुछ उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। गुरु मिथुन राशि में वक्री हैं। चंद्रमा और केतु का योग मानसिक स्थिति, प्रेम संबंधों और संतान पक्ष पर असर डाल सकता है। अहम फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। खासतौर पर लेखन, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि यह प्रभाव अल्पकालिक है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल और राहु का संयोग बना हुआ है, जबकि शुक्र और शनि मीन राशि में हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत हाल—
मेष राशि
आज मानसिक तनाव बना रह सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में तकरार की आशंका है। बड़े फैसले लेने से बचें। कारोबार सामान्य रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना लाभकारी हो सकता है।
वृषभ राशि
गृहस्थ जीवन में तनाव के संकेत हैं। स्वयं और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन, मकान या वाहन की खरीद फिलहाल टालें। व्यापार ठीक चलेगा। गणेश जी की पूजा और हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
नया व्यापार शुरू करने का समय नहीं है। पहले से बनी योजनाओं को फिलहाल रोककर रखें। गले, नाक या कान से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली माता की आराधना लाभ देगी।
कर्क राशि
आज निवेश से बचें। जुआ-सट्टा या जोखिम भरे निवेश नुकसान दे सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। मुंह से जुड़ी परेशानी हो सकती है। बजरंगबली को प्रणाम करना और काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
सिंह राशि
ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन भीतर बेचैनी और अज्ञात भय भी हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शनिदेव की उपासना लाभकारी रहेगी।
कन्या राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। विरोधियों पर बढ़त रहेगी। प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि
आय के नए अवसर बनेंगे, लेकिन विवाद भी साथ आ सकते हैं। यात्रा से लाभ संभव है, भले ही कष्ट हो। दिन मिश्रित फल देने वाला है। काली माता की पूजा शुभ फल देगी।
वृश्चिक राशि
कानूनी मामलों में उलझन संभव है। पिता और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। पीले रंग की वस्तु रखना शुभ माना गया है।
धनु राशि
मान-सम्मान को लेकर सावधानी बरतें। किस्मत के भरोसे काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रह सकती है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है, सतर्क रहें। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। हालांकि व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। हरे रंग की वस्तु लाभ दे सकती है।
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में संयम बरतें। नौकरी में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन अंततः लाभ होगा। व्यापार और प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, पर आपका प्रभाव बना रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर है। शिवजी का जलाभिषेक और तांबे की वस्तु का दान लाभकारी माना गया है।



