Aaj Ka Rashifal 26 Feb 2026: ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण शुभ संयोग बन रहे हैं। गुरु और चंद्रमा के संयोग से गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग बुद्धि, विवेक, दांपत्य, व्यवसाय और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत देता है। प्रेम संबंध और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।
वहीं केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के बीच गजकेसरी योग का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों को विशेष लाभ देगा।
मेष राशि
पराक्रम से सफलता मिलेगी। बिजनेस और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के संकेत हैं। नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। प्रेम और संतान पक्ष पर ध्यान दें। स्वास्थ्य हल्का प्रभावित हो सकता है। पीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वाणी में मधुरता रहेगी और आप लोगों को प्रभावित करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में वृद्धि या शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आकर्षण का केंद्र बनेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम है, लेकिन कुल मिलाकर दिन अनुकूल है। भगवान विष्णु की पूजा शुभ मानी गई है।
कर्क राशि
ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता हो सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। बजरंगबली की आराधना और लाल वस्तु रखना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ संभव है। संतान और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। पीली वस्तु पास रखना लाभदायक है।
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय में तरक्की होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
थोड़ा सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ है।
धनु राशि
प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। प्रमोशन या पदोन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों मजबूत रहेंगे। पीली वस्तु रखें।
मकर राशि
शत्रु भी सहयोगी बन सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।
मीन राशि
घर में शुभ कार्य या उत्सव के संकेत हैं। भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। शिवजी का जलाभिषेक करना लाभकारी रहेगा।



