Aaj Ka Rashifal 22 October 2025: ग्रहों की चाल में बदलाव कई राशियों पर असर डाल रहा है। इस समय गुरु कर्क राशि में उच्च के हैं, वहीं शुक्र कन्या राशि में नीच के होकर प्रभावी हैं। सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में स्थित हैं। ऐसे में 22 अक्टूबर को कुछ राशियों के लिए सतर्कता जरूरी है, खासकर आर्थिक मामलों में।
मेष (Aries)
आज का दिन ऊर्जा में थोड़ी कमी के साथ शुरू हो सकता है। नौकरी में मन नहीं लगेगा और जीवनसाथी व स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां सुधर रही हैं। व्यापार में भी अच्छे संकेत हैं। सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा। ज्ञान-विज्ञान की ओर झुकाव बढ़ेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन (Gemini)
मानसिक दबाव आज दिनभर बना रह सकता है, खासकर प्रेम और संतान को लेकर। विद्यार्थियों को निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार बेहतर रहेगा लेकिन भावुकता से बचें। काली माता की आराधना करें।
कर्क (Cancer)
भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बाधित हो सकती है। घर में नकारात्मक माहौल महसूस होगा। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह (Leo)
आज पराक्रम रंग लाएगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। हालांकि कोई नया व्यापार शुरू न करें। नाक-कान-गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। पीली वस्तु शुभता लाएगी।
कन्या (Virgo)
धन हानि के योग बन रहे हैं। निवेश से आज बचें। गले या मुख से संबंधित स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम और व्यापार के मामले संतुलित रहेंगे। शनिदेव को नमन करें।
तुला (Libra)
बेचैनी और घबराहट का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, हालांकि प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। शनिदेव की पूजा लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
अत्यधिक खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। आंखों और सिर से संबंधित परेशानी या अज्ञात भय बना रहेगा। लेकिन प्रेम और संतान से सहयोग मिलेगा, व्यापार भी संतुलित रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु (Sagittarius)
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन बड़ा नुकसान नहीं होगा। यात्राएं कष्टदायक हो सकती हैं। प्रेम और संतान का पक्ष सामान्य रहेगा। हरी वस्तु शुभ फल देगी।
मकर (Capricorn)
कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। कोई नया व्यापारिक कार्य फिलहाल शुरू न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। काली माता की आराधना करें।
कुंभ (Aquarius)
किसी विवाद या अपमान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिल सकती है। हरी वस्तु पास में रखें।
मीन (Pisces)
आज का दिन अत्यंत सतर्कता के साथ बिताएं। चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखें। पीली वस्तु आपके लिए शुभ रहेगी।



