Aaj Ka Rashifal 2 February 2026 Horoscope: आज 2 फरवरी 2026, सोमवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए खास परिणाम लेकर आई है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में संचार कर रहे हैं।
आज का दिन खासतौर पर 6 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल—
मेष राशि
आज स्वास्थ्य में पहले से बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। माता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन, संतान पक्ष और व्यापार तीनों ही अनुकूल रहेंगे। शुभ फल पाने के लिए लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
वृषभ राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किस्मत भी आपका साथ देगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मजबूती आएगी। शनि देव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और सरकारी मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। मां काली का स्मरण करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज आपकी सेहत में काफी सुधार रहेगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम संबंध और संतान पक्ष अनुकूल रहेंगे। व्यापार में भी अच्छे संकेत हैं। हालांकि जीवनसाथी या विवाह से जुड़े मामलों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। लाल वस्तु साथ रखें।
सिंह राशि
आज मानसिक तनाव रह सकता है और खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अंततः विजय आपकी ही होगी। प्रेम जीवन, संतान और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज आय के नए साधन बन सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। दिन शुभ है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। शनि देव की पूजा लाभकारी रहेगी।
तुला राशि
आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी उन्नति होगी। हालांकि पारिवारिक विवाद या गृह कलह से बचकर रहें। प्रेम, संतान और व्यापार अनुकूल रहेंगे। शनि देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
भाग्य आपका पूरा साथ देगा और पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। यात्रा संभव है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी की आशंका है। सरकारी तंत्र से लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार और अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु शुभ रहेगी।
मकर राशि
आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन आनंददायक रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है। मां काली का स्मरण करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
आज का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सिरदर्द, आंखों की समस्या और शत्रु भय बना रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
आज आय के नए अवसर मिल सकते हैं। लेखन, पढ़ाई या बौद्धिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समय बेहद अनुकूल है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।



