Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: शुक्रवार का दिन ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, जबकि सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं। वहीं शुक्र और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
ज्योतिषियों का मानना है कि दो दिन बाद सूर्य के कुंभ से निकलने के बाद स्थितियों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि शनि के साथ संबंध के कारण इसका प्रभाव पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहेगा। वहीं सूर्य और मंगल पर राहु की दृष्टि होने से लोगों के जीवन में अस्थिरता, मानसिक तनाव और क्रोध जैसी स्थितियां बढ़ सकती हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आय और मन से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, लेकिन प्रेम संबंध और संतान से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं। व्यापार के लिहाज से समय अच्छा है। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से चोट लगने का जोखिम बना हुआ है, इसलिए सतर्क रहें। पीली वस्तु का दान करना लाभदायक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा कठिन चल रहा है। कई ग्रहों का प्रभाव स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और कामकाज पर असर डाल सकता है। हालांकि शत्रुओं पर विजय मिल सकती है और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भूमि या संपत्ति से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं, लेकिन पारिवारिक विवाद से बचना जरूरी है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव या अलगाव की संभावना है। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। हालांकि व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन लाभ के संकेत हैं और परिवार में वृद्धि के योग बन सकते हैं। हालांकि घरेलू विवाद बढ़ सकते हैं। जमीन या मकान से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों में ऊर्जा और साहस बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज धन हानि की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है, अन्यथा विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव भी हो सकता है। हालांकि व्यवसाय में सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है और यात्रा के योग भी बन सकते हैं। हालांकि मन में कुछ चिंता और डर बना रह सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन माना जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। साझेदारी में तनाव की स्थिति बन सकती है, हालांकि व्यापार सामान्य बना रहेगा। भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना गया है।



