लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, अवध प्रांत के तत्वावधान में दिनांक 22 जून 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उन्नाव के प्रतिष्ठित अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी के आवास पर संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य उन्नाव जनपद में ग्राहक पंचायत की जिला कार्यकारिणी का गठन करना था।
बैठक की अध्यक्षता ओंकार पाण्डेय (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – अवध प्रांत एवं प्रभारी, उन्नाव जिला) ने की। इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र बरनवाल (पर्यावरण आयाम प्रमुख, अवध प्रांत) एवं लक्ष्मीकांत (अध्यक्ष, लखनऊ महानगर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में जिले के कई प्रतिष्ठित सामाजिक एवं बौद्धिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रमुख उपस्थिति में शामिल रहे: आनंद अवस्थी (वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा), ओम प्रकाश तिवारी (अधिवक्ता),चन्द्र भूषण सिंह , प्रखर शुक्ला, अभय शुक्ला, कुशल शर्मा, आदित्य बाजपेई,शान्तनु श्रीवास्तव , दीपांकर मिश्रा,डॉ. प्रभात सिन्हा , ललित द्विवेदी, अंजनी कुमार द्विवेदी, प्रशांत कुमार पटनायक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
बैठक में ओंकार पाण्डेय ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भूमिका, उद्देश्य, कार्यप्रणाली, उपलब्धियाँ एवं जनसरोकारों से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन से प्रभावित होकर सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन से जुड़ने, सदस्यता ग्रहण करने एवं संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने की सहमति दी।
यह बैठक जनहित के प्रति एक सकारात्मक कदम रही, जिसमें ग्राहक अधिकारों की रक्षा, जागरूकता और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



