सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सम्राट चौधरी ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत कर दी। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह पहली बार है जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।
इस मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें जेपी नड्डा, नीतीश कुमार और चिराग पासवान शामिल थे।
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी ने पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सीधे समारोह स्थल पहुंचे और वहां उपस्थित नेताओं का अभिवादन किया।
समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। “बुलडोजर बाबा जिंदाबाद” जैसे नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर सम्राट चौधरी के परिवार के सदस्य, जिनमें उनके पिता शकुनी चौधरी भी शामिल थे, मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम का बयान

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने जेडीयू नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा कि राजनीति में आने या न आने का निर्णय उनका व्यक्तिगत मामला है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए।
दूसरे डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने अपनी नियुक्ति के लिए नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यशैली को अपनाते हुए काम करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य का विकास मॉडल पहले की तरह ही सहयोग और समन्वय पर आधारित रहेगा, जिसमें सभी गठबंधन दलों की भूमिका अहम होगी।
नई सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह पूर्ववर्ती नीतियों को आगे बढ़ाते हुए विकास की गति को बनाए रखेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles