नोएडा में फिर बवाल: वेतन बढ़ने के बाद भी नहीं थमा श्रमिकों का गुस्सा, कई जगह पथराव-तोड़फोड़

नोएडा में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी उग्र बना रहा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद मजदूरों का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शहर के कई औद्योगिक इलाकों में पथराव, तोड़फोड़ और धरना-प्रदर्शन की घटनाएं सामने आई हैं।

कई इलाकों में भड़का प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 70 में क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस को भी निशाना बनाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया।

यह भी पढ़े:- नोएडा बवाल के बाद बड़ा फैसला: योगी सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, अब इससे कम सैलरी 

वहीं सेक्टर 80 में भी सुबह से श्रमिकों का गुस्सा देखने को मिला, जहां फैक्ट्रियों के बाहर जुटे मजदूरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ जगहों पर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की।

औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित

लगातार बढ़ते तनाव के चलते शहर की कई औद्योगिक इकाइयों में कामकाज ठप हो गया है। फैक्ट्रियों के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक धरना दे रहे हैं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है।

वेतन वृद्धि के बाद भी क्यों जारी है विरोध?

हाल ही में राज्य सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया था, लेकिन श्रमिकों का कहना है कि यह वृद्धि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। इसी वजह से आंदोलन जारी है।

पुलिस सतर्क, हालात काबू में

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles