चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, अफरा-तफरी और हड़कंप

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- चंडीगढ़ से बुधवार शाम एक बड़ी खबर सामने आई, जहां सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे हुए इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के चलते वहां खड़े कुछ वाहनों को हल्का नुकसान भी पहुंचा है। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles