गुरुकुल महाविद्यालय का 101वां वार्षिकोत्सव 26–27 फरवरी को, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे मुख्य अतिथि

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:- धर्मनगरी अयोध्या स्थित श्री निःशुल्क गुरुकुल संयुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित गुरुकुल महाविद्यालय का 101वां वार्षिकोत्सव 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 26–27 फरवरी तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शारीरिक दक्षता और उत्तम स्वास्थ्य सफलता की आधारशिला हैं।

गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने इसे व्यापक और गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इस पर विस्तृत चर्चा की आवश्यकता है।

विद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वेदपाठ, यज्ञ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन-कीर्तन और सम्मान समारोह जैसे विविध आयोजन किए जा रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को अपेक्षित ध्यान और पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। साथ ही, महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी भी बनी हुई है।

समारोह में दीनानाथ शास्त्री, डॉ. प्रशस्वी मिश्र शास्त्री, आचार्य राम प्रकाश, राजेंद्र तिवारी, आशीष द्विवेदी, बृजमोहन, राजेश उपाध्याय और वरिष्ठ आचार्य मुकेश दास सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे। पूर्व सांसद के साथ उनके सहयोगी निलेश सिंह और दद्दू पंडित भी मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वार्षिकोत्सव को सफल बनाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles