Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वह…’, -पुलवामा बरसी पर असम से बोले पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी सीमाओं को मजबूत करने के साथ-साथ दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर जवानों को देश नमन करता है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, वह पूरी दुनिया ने देखा।

सुरक्षा और ऑपरेशन का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को नई इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप मिलने के साथ सुरक्षा ढांचा और मजबूत हुआ है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की शक्ति का प्रदर्शन हालिया अभियानों में भी देखा गया है।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी उन विचारों और तत्वों का समर्थन करती है जो देश की एकता के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार ताकतों की विचारधारा से कांग्रेस ने खुद को जोड़ा है।

यह भी पढ़े:- जमीनों पर कब्जा करने वाले विकास नहीं कर सकते: डिप्टी सीएम केशव का सपा पर जोरदार हमला

उन्होंने कहा कि असम लंबे समय तक हिंसा, बम धमाकों और बंद के माहौल में रहा, जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने दावा किया कि भाजपा और एनडीए सरकार ने राज्य में शांति और विकास को प्राथमिकता दी है।

वोट बैंक राजनीति पर आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति ने असम और पूर्वोत्तर के विकास को बाधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है और केंद्र की योजनाओं को तेजी से लागू किया है।

देशहित में फैसले लेने का दावा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देशहित में कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटती। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को प्राथमिकता देने में विफल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles