न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद आज सोना और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है। आज एमसीएक्स सिल्वर (MCX Silver Rate) का भाव 6% की बढ़त के साथ ₹2,50,436 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Rate) 3% बढ़कर ₹1,48,310 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि चांदी का भाव हाल ही में अपने टॉप लेवल से 46% तक गिर चुका था।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी तेजी
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। स्पॉट गोल्ड 4.2% की तेजी के साथ $4,855 प्रति आउंस पर पहुंच गया है। इसके अलावा, स्पॉट प्लेटिनम की कीमतों में भी 3% की बढ़त दर्ज की गई है।
टैरिफ राहत का असर
सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने की घोषणा की। इस फैसले ने कमोडिटी मार्केट का सेंटीमेंट बुलिश कर दिया।
यह भी पढ़े:- टैरिफ कटौती के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2500 अंक ऊपर
अमेरिका और भारत के बीच चल रही ट्रेड डील पर यह कदम निवेशकों को राहत देने वाला माना जा रहा है।
क्या तेजी जारी रहेगी?
जियोजीत इन्वेस्टमेंट के कमोडिटी रिसर्च हेड हरीश वी का कहना है, “वैश्विक अस्थिरता और सेंट्रल बैंक की खरीदारी के कारण सोना और चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहेगी।” उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में कीमतों में गिरावट अधिक खरीदारी की वजह से थी। पिछले एक महीने में चांदी का भाव 60% और सोने का 20% बढ़ चुका है।
नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।



