Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रील बनाने से रोकने पर पति की हत्या, शव के पास किया श्रृंगार; बीयर पीकर DJ पर किया डांस

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। 28 जनवरी को रील बनाने से मना करने पर पति की कथित तौर पर हत्या करने वाली पत्नी के व्यवहार को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने न केवल बीयर पी, बल्कि DJ पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान वह घूंघट में रही, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह मामला झाबुआ जिले की थांदला तहसील अंतर्गत खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम नारेला का है। यहां निवासी कैलाश माल, पिता रायचंद माल, की शादी जून माह में हुई थी। परिवार के अनुसार, कैलाश को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि जिस महिला को वह जीवनसाथी बनाकर घर लाया, वही उसकी मौत की वजह बन जाएगी।

घटना के दिन परिवार में खुशी का माहौल था। कैलाश के काका थावरसिंह माल के बेटे बंटी की शादी के कारण घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच 28 जनवरी की सुबह कैलाश की बड़ी बहन लीला उसे जगाने उसके कमरे में पहुंची। आवाज देने और कंबल हटाने के बावजूद जब कैलाश नहीं उठा तो उसने उसका पैर छुआ, जो सख्त महसूस हुआ। घबराकर उसने अन्य परिजनों को बुलाया, जिसके बाद पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े:- एकतरफा प्रेम में सनक: 12वीं के छात्र ने अपनी ही टीचर का काटा दोनों होंठ, हालत गंभीर

जांच में सामने आया कि कैलाश की पत्नी ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उसने इस्तेमाल की गई रस्सी को घर में आई नई अलमारी में छिपा दिया था। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी नाबालिग है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

शव के पास खड़े होकर किया श्रृंगार

परिजनों के अनुसार, कैलाश की मौत के बाद भी आरोपी पत्नी का व्यवहार सामान्य नहीं था। बताया गया कि वह पति के शव के पास खड़े होकर सजती-संवरती रही और साड़ी पहनने में अपनी भतीजी की मदद भी ली। जब भतीजी ने कैलाश को जगाने की बात कही तो महिला ने यह कहकर मना कर दिया कि उसने जगाने से इनकार किया है और वह बारात में शामिल नहीं होगा।

इसके बाद आरोपी पत्नी अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बने मंडप में चली गई, जहां उसने बीयर पी और DJ पर नाचती रही। इस दौरान पूरे परिवार को घटना की सच्चाई का कोई अंदाज़ा नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles