T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने ईशान किशन, जानिए टॉप-4 में कौन

IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ किशन ने महज 42 गेंदों में शतक जड़कर भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

ईशान किशन की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया।

ईशान किशन की रिकॉर्डतोड़ पारी

ईशान किशन ने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके, 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। किशन का स्ट्राइक रेट 239.53 का रहा। उन्होंने मैदान के हर हिस्से में शॉट्स लगाकर कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोरों में शामिल है।

सूर्यकुमार और अर्शदीप का भी अहम योगदान

ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

यह भी पढ़े:- ट्रंप की धमकियों के साए में चाबहार प्रोजेक्ट? बजट 2026 में फंडिंग शून्य, आगे क्या रास्ता

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाया और 51 रन देकर 5 विकेट झटके, जिससे न्यूजीलैंड का मध्यक्रम पूरी तरह ढह गया।

वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं के लिए सुखद सिरदर्द

ईशान किशन की इस पारी ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं के सामने एक सुखद चुनौती खड़ी कर दी है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन के चलते किशन अब भारत के सबसे भरोसेमंद और खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं।

भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक (Top-5)

  1. रोहित शर्मा – 35 गेंद (बनाम श्रीलंका, 2017)
  2. अभिषेक शर्मा – 37 गेंद (बनाम इंग्लैंड, 2025)
  3. संजू सैमसन – 40 गेंद (बनाम बांग्लादेश, 2024)
  4. तिलक वर्मा – 41 गेंद (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
  5. ईशान किशन – 42 गेंद (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)

(इसके बाद सूर्यकुमार यादव – 45 गेंद, बनाम श्रीलंका 2023)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles