Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेयर बाजार में चौतरफा तबाही, बजट झटके से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, सभी सेक्टर पिटे

Budget Impact on Share Market: केंद्रीय बजट 2026 में हुए एक बड़े ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा ने निवेशकों को झकझोर दिया, जिससे बाजार में चौतरफा तबाही मच गई। एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 10 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80,722 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर 82,726 से फिसलकर करीब 2300 अंक नीचे 79,899 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 24,571 के इंट्राडे लो को छू गया, जबकि इसका दिन का उच्च स्तर 25,440 रहा।

STT बढ़ते ही कैपिटल मार्केट शेयर धराशायी

बजट में जैसे ही F&O पर STT बढ़ाने का ऐलान हुआ, वैसे ही कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। BSE, हाल ही में लिस्टेड Groww और Angel One जैसे स्टॉक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया।

सेंसेक्स: गिने-चुने शेयर ही हरे

तेज गिरावट के बीच सेंसेक्स में सिर्फ TCS, Infosys, Sun Pharma और Titan ही हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

वहीं टॉप लूजर्स की बात करें तो—

  • SBI 5.61% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा
  • Adani Ports और BEL में 5% से ज्यादा की गिरावट
  • L&T, UltraTech, Reliance, Tata Steel और ITC 3% से अधिक फिसले
  • M&M, Power Grid, Axis Bank, Bajaj Finance, Maruti, NTPC और Asian Paints में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई

सेक्टरवाइज प्रदर्शन: हर तरफ लाल निशान

यह भी पढ़े:- युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान; बजट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स में भारी दबाव देखने को मिला।

  • PSU Bank सबसे ज्यादा पिटा, 5.57% की गिरावट
  • Metal Index 4.05% टूटा
  • Nifty Financial Services 2.31%
  • Nifty FMCG 2.29%
  • Nifty Auto 2.09%
  • Private Bank Index 2.22%
  • Oil & Gas 2.86% और Chemicals 2.62% नीचे बंद हुआ
  • Media Index में 1.80% की गिरावट रही

मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप—तीनों सेगमेंट में बिकवाली हावी रही और बाजार में रिकवरी के कोई ठोस संकेत नहीं दिखे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles