Thursday, March 26, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट ऐलान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़का

Budget Impact on Share Market: केंद्रीय बजट में जैसे ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का ऐलान हुआ, शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। देखते ही देखते बाजार में ऐसी तेज गिरावट आई कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम हो गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 495 अंक फिसलकर 24,825 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर 82,726 से करीब 2300 अंक नीचे फिसलकर 79,899 तक आ गया था। वहीं निफ्टी भी 25,440 के डे हाई से गिरकर 24,571 के निचले स्तर तक पहुंच गया।

STT बढ़ने से मचा कोहराम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

  • फ्यूचर्स पर STT: 0.02% से बढ़ाकर 0.05%
  • ऑप्शंस पर STT: 0.01% से बढ़ाकर 0.15%

इस घोषणा के बाद डेरिवेटिव से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई, जिसने पूरे बाजार को दबाव में डाल दिया।

ब्रोकरेज और एक्सचेंज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

STT बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों पर दिखा।

  • BSE के शेयर करीब 15% टूटे
  • Angel One में लगभग 10% की गिरावट
  • Groww के शेयर करीब 14% लुढ़के
  • IIFL Finance में लगभग 5% की गिरावट दर्ज की गई

गिरते बाजार में भी कुछ शेयर टिके

तेज गिरावट के बावजूद कुछ दिग्गज शेयरों ने मजबूती दिखाई। TCS, Titan, Infosys, Sun Pharma, Tech Mahindra और Airtel सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं SBI, BEL, Bajaj Finance और Adani Ports में 2% से लेकर 5% तक की गिरावट देखने को मिली।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल

बजट भाषण शुरू होने से पहले बाजार हरे निशान में था, लेकिन जैसे ही STT बढ़ाने की घोषणा हुई, बाजार में बिकवाली की सुनामी आ गई। दोपहर तक सेंसेक्स और निफ्टी अपने दिन के निचले स्तरों के करीब पहुंच गए। आखिरी घंटे में थोड़ी रिकवरी जरूर दिखी, लेकिन बाजार संभल नहीं पाया।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बजट के दिन की भारी अस्थिरता नई बात नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बजट डे से ज्यादा अहम बजट के बाद का ट्रेंड होता है। ऐसे समय में घबराहट में फैसले लेने के बजाय निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles