लखनऊ से हरीराम की रिपोर्ट-
न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और इसकी सबसे बड़ी वजह सुपरस्टार पवन सिंह हैं। भोजपुरी सिनेमा में अगर इस समय किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह पवन सिंह ही हैं। अपने दमदार अभिनय और शानदार गानों के लिए पहचाने जाने वाले पवन सिंह अब एक नई पारिवारिक फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं।
पवन सिंह की आगामी फिल्म ‘राजा जी के दिलवा’ का शुभ मुहूर्त हाल ही में बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह शुभ अवसर जलसा रिजॉर्ट में आयोजित किया गया, जहां फिल्म से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम ने शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता की कामना की।
फिल्म ‘राजा जी के दिलवा’ को एक शुद्ध पारिवारिक और कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है, जिसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक भावनाओं और हल्के-फुल्के हास्य का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पवन सिंह नजर आएंगे, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी मनोज नायर संभाल रहे हैं। फिल्म के डीओपी देवेंद्र जी हैं, जो बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता अमृत जी हैं और लाइन प्रोड्यूसर की भूमिका नितिन भास्कर जी निभा रहे हैं।
यह भी पढ़े:- राहुल गांधी ने महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर कहा: “बापू केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि अमर सोच हैं”
फिल्म की शूटिंग की शुरुआत लखनऊ से की जा रही है, जहां कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर टीम काफी उत्साहित नजर आ रही है। माना जा रहा है कि ‘राजा जी के दिलवा’ भोजपुरी दर्शकों के लिए एक साफ-सुथरी, मनोरंजक और यादगार फिल्म साबित हो सकती है।
पवन सिंह के फैंस इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित हैं और फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



