Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोंडा में गरजे बृजभूषण शरण सिंह, राजनीतिक भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कैसरगंज से पूर्व सांसद और बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गोंडा में आयोजित जनसभा के दौरान अपने राजनीतिक इरादों को खुलकर सामने रखा। भावुक और आक्रामक अंदाज में उन्होंने कहा कि वे किसी राजघराने से नहीं, बल्कि किसान परिवार से आते हैं और जो भी पहचान उन्हें मिली है, वह जनता के भरोसे की वजह से है।

अपने स्वाभिमान पर जोर देते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि उनका सिर कभी नहीं झुका है और अगर झुकेगा भी तो केवल किसी गरीब या शरीफ व्यक्ति के सामने। चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा, “अगर कोई मुझसे लोहा लेना चाहेगा, तो उसका लोहा बजेगा, लेकिन यह सिर नहीं झुकेगा।”

सांसद पद मेरे लिए छोटा: बृजभूषण

बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को सांसद पद से ऊपर बताते हुए कहा कि लोग उनसे बार-बार पूछते हैं कि वे अगला चुनाव कहां से लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा, “मैं चुनाव और सांसद पद से बहुत ऊपर उठ चुका हूं।

यह भी पढ़े:- शंकराचार्य विवाद में नया मोड़: युवक ने शिविर के बाहर हंगामे की जिम्मेदारी ली

 मेरे आसपास कई छोटे नेता घूमते हैं, जिन्हें कोई जानता तक नहीं। जनता ने मुझे उस मुकाम पर पहुंचाया है, जहां सांसद पद भी छोटा लगता है।”

साजिश करने वालों को जवाब देने लोकसभा जरूर जाऊंगा

अपना टिकट कटने और राजनीतिक विदाई को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें जनता ने रिटायर नहीं किया, बल्कि साजिश के तहत उन्हें किनारे करने की कोशिश हुई है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, “उस साजिश का जवाब देने के लिए बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर लोकसभा जरूर जाएगा। मैं एक बार खंभा जरूर गाड़ूंगा।”

गड़बड़ी करने वाले सांसदों को दी चेतावनी

अगला चुनाव कहां से लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने सस्पेंस बनाए रखा। उन्होंने कहा,“कहां से चुनाव लड़ूंगा, यह भगवान जानें। लेकिन जो सांसद गड़बड़ी कर रहा होगा, मैं वहीं से चुनाव लड़ूंगा। जो ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहा है, वहां से नहीं जाऊंगा। जो खुद को पचास-सौ साल का सांसद समझ बैठे हैं, उनका भ्रम जरूर टूटेगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles