जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिरा; कई जवानों की मौत, 9 घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सेना का वाहन खाई में गिरने से कम से कम 4 जवानों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। यह घटना भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुई।

सेना के अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के समय बुलेट-प्रूफ वाहन में 17 जवान सवार थे। वाहन एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी खन्नी टॉप पर ड्राइवर वाहन का संतुलन खो बैठा। गाड़ी लगभग 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़े:- अखिलेश को ओवैसी की जरूरत नहीं, शिवपाल यादव ने AIMIM गठबंधन की 

तत्काल सेना और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव कार्य के दौरान 4 जवानों के शव बरामद किए गए और 9 अन्य घायल सैनिकों को उपचार के लिए उधमपुर मिलिट्री अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया। उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और हादसे की कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles