अखिलेश को ओवैसी की जरूरत नहीं, शिवपाल यादव ने AIMIM गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव को असदुद्दीन ओवैसी या उनकी पार्टी AIMIM की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही शिवपाल ने सपा और AIMIM के संभावित गठबंधन की अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया।

शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर AIMIM से किसी भी तरह की बातचीत या समझौते की कोई योजना नहीं है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही गठबंधन की चर्चाओं को उन्होंने निराधार और अफवाह करार दिया। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी में अपने दम पर चुनाव लड़ने और सरकार बनाने की पूरी क्षमता है।

‘सपा अपने दम पर सत्ता में लौटेगी’

शिवपाल ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पहले भी अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में आ चुकी है और आगे भी जनता के सहयोग से खुद के बलबूते सरकार बनाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सपा को किसी बाहरी दल के सहारे की आवश्यकता नहीं है।

सांसद के बयान से बढ़ी थीं अटकलें

दरअसल, हाल ही में समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद जब सलेमपुर से सांसद रमाशंकर राजभर से AIMIM के साथ गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा था कि भाजपा को हराने के लिए जो भी दल साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है

यह भी पढ़े:- ट्रंप के बयान का असर: सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी; जानें आज के लेटेस्ट रेट

राजभर का यह बयान इसलिए अहम माना गया क्योंकि अब तक सपा, ओवैसी की पार्टी को अक्सर ‘वोट कटवा’ बताकर उससे दूरी बनाए रखती आई है।

बिहार चुनाव के बाद बदली सियासी रणनीति?

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की हार के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव की हार से सबक लेते हुए समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव के लिए अपनी रणनीति को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है।

अखिलेश यादव PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को और धार देने की कोशिश कर रहे हैं और छोटे दलों को साथ लाने की संभावनाओं पर भी विचार हो रहा है। इसी बीच रमाशंकर राजभर के बयान से AIMIM के साथ गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं, जिन्हें अब शिवपाल यादव ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles