आतंकियों की ‘26-26’ साजिश बेनकाब, बड़े मंदिर निशाने पर; दिल्ली से अयोध्या तक हाई अलर्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- गणतंत्र दिवस से पहले देश को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद मिलकर ‘कोड 26-26’ के तहत हमलों की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट के बाद दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों को किया गया सतर्क

खतरे की जानकारी मिलते ही खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी किया है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने पहली बार एक स्पेशल वांटेड नोटिस जारी किया है, जिसमें अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद रेहान की तस्वीर साझा की गई है, जो दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है।

वांटेड लिस्ट में कई बड़े नाम

जारी पोस्टर में शाहिद फैसल का नाम भी शामिल है, जिसे बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट समेत दक्षिण भारत में हुए कई धमाकों का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। खुफिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि आतंकी संगठन गणतंत्र दिवस से पहले अलग-अलग राज्यों में एक साथ हमले करने की फिराक में हैं।

बड़े मंदिरों पर हमले की आशंका

कोड 26-26’ का आशय गणतंत्र दिवस से पहले देश में बड़े पैमाने पर आतंकी वारदात को अंजाम देना बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर देश के प्रमुख धार्मिक स्थल हैं, ताकि सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ा जा सके।

यह भी पढ़े:- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फिर नोटिस, प्रयागराज माघ मेले से आजीवन प्रतिबंध की चेतावनी

संभावित लक्ष्यों में अयोध्या का राम मंदिर और जम्मू का रघुनाथ मंदिर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सीमावर्ती इलाकों में भी कड़ी निगरानी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल के साथ-साथ बीएसएफ को भी सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है और लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles