Aaj Ka Rashifal 21 January 2026:आज 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए सावधानी का संकेत दे रहा है। ग्रहों की वर्तमान स्थिति की बात करें तो गुरु मिथुन में, केतु सिंह में विराजमान हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में स्थित हैं। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शनि मीन राशि में हैं। इन ग्रह योगों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल—
मेष राशि
आज आय में अस्थिरता बनी रह सकती है। यात्रा के दौरान परेशानी संभव है और मन कुछ उदास रह सकता है। किसी माध्यम से नकारात्मक या विवादित सूचना मिल सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार की स्थिति संतोषजनक है। उपाय के तौर पर काली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
कमाई में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में असहज स्थिति बन सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन और संतान से जुड़ी बातें सकारात्मक रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, हालांकि सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मान-सम्मान को लेकर हल्की परेशानी हो सकती है। यात्रा से नुकसान की संभावना है। समय अभी मध्यम कहा जाएगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति संतुलित रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ फल देगा।
कर्क राशि
आज परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। चोट-चपेट या किसी अनचाही समस्या में फंसने का योग है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। स्वयं की सेहत भी कमजोर रह सकती है। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मन में बेचैनी रह सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष अच्छे रहेंगे। शनि देव को प्रणाम करना लाभकारी होगा।
तुला राशि
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत का समय नहीं है। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। शनि देव की उपासना शुभ रहेगी।
वृश्चिक राशि
घरेलू सुख में कमी महसूस हो सकती है। जमीन, मकान या वाहन से जुड़ा कोई मामला विवाद का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज किए गए प्रयासों का तुरंत फल न मिले, लेकिन आगे चलकर परिणाम सकारात्मक रहेंगे। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य सामान्य से अच्छे रहेंगे। काली वस्तु का दान शुभ होगा।
मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। मुख रोग की समस्या हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। काली वस्तु का दान करें और काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
मन में घबराहट और बेचैनी रह सकती है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे, लेकिन मानसिक अस्थिरता नुकसान दे सकती है। शनि देव की आराधना लाभ देगी।
मीन राशि
सिरदर्द, आंखों में दर्द और बच्चों को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। खर्च बढ़ने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।



