राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: बस्ती के कर्मा देवी शिक्षण संस्थान में स्कूल बसों की जांच, छात्रों को किया गया जागरूक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बस्ती स्थित कर्मा देवी शिक्षण संस्थान में छात्रों के परिवहन में प्रयुक्त स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) राज कुमार सिंह, अयोध्या के निर्देशन में संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी फ़रीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश मौर्य तथा यात्रीकर अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्कूल बसों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की तथा संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े:- BMC चुनाव परिणामों पर बोले पीएम मोदी: जीत मुंबई में, उत्सव काजीरंगा में 

इस मौके पर संस्थान के प्रेक्षागृह में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के नियमों, वाहन संचालन में सावधानियों और ट्रैफिक संकेतों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक लाइट के पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन दंडनीय अपराध है और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक देशभर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात को प्रोत्साहित करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles