न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर के इतिहास को दर्शाने के लिए 3,000 ड्रोन के माध्यम से भव्य शो का आयोजन किया गया।
पीएम मोदी ने मंदिर में 72 घंटे तक चलने वाले ओंकार मंत्र जाप में भी हिस्सा लिया और कहा कि सोमनाथ आने पर वह धन्य महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसे सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक बताया।
पीएम मोदी ने किया ओंकार मंत्र जाप में भाग
प्रधानमंत्री ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में पहले सोमनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। यह 72 घंटे का जाप मंदिर पर एक हजार साल पहले हुए हमले की याद में आयोजित किया गया है।
भव्य ड्रोन शो का आनंद
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ड्रोन शो देखा, जिसमें मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाने के लिए 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्तों की भव्य उपस्थिति
तीसरे दिन मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। “मेरा भोला है भंडारी” और “जयकारा बोलो” जैसे भजनों ने भक्तों को भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी की मौजूदगी में भारी भीड़ उमड़ी।
#WATCH | Gujarat | Fireworks illuminate the night sky above Somnath Temple as the 72-hour ‘Aum’ chanting continues in the background during the ongoing Somnath Swabhiman Parv.
Source: DD pic.twitter.com/bOkFqu5hbG
— ANI (@ANI) January 10, 2026
स्वागत और शौर्य यात्रा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने वेरावल हेलीपैड पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में आने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
Jai Somnath!
Today’s welcome was very special. pic.twitter.com/Uc7GJdvPVI
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
रविवार सुबह पीएम मोदी शौर्य यात्रा में शामिल होंगे, जिसमें सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस यात्रा में 108 घोड़ों का जुलूस भी होगा।
आगामी कार्यक्रम
- वाइब्रेंट गुजरात समिट: पीएम मोदी राजकोट में दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 110 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1,500 से अधिक समझौतों की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:- देश को कब मिलेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? राहुल गांधी ने 16 साल पहले दिया था ये जवाब; वीडियो
- अहमदाबाद मेट्रो सेकेंड फेज का उद्घाटन: पीएम मोदी सेक्टर 10ए सचिवालय से महात्मा मंदिर तक मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे।
- जर्मनी के चांसलर से मुलाकात: पीएम मोदी सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से गांधीनगर में द्विपक्षीय बैठक करेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।



