न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी समुदायों को समान अधिकार देता है, जबकि पाकिस्तान में शीर्ष संवैधानिक पद केवल एक समुदाय के लिए आरक्षित हैं।
ओवैसी के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कहा कि वह दिन में तारे देख रहे हैं।
राहुल गांधी का पुराना वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम का है। इसमें एक छात्रा पूछती हैं कि भारत को पहला मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा।
2009 | AMU (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी)
एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा था —
“भारत को पहला मुस्लिम प्रधानमंत्री कब मिलेगा?”राहुल गांधी का जवाब था: pic.twitter.com/J9OSYu5zux
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) January 10, 2026
इस पर राहुल गांधी ने कहा: “यह सवाल आपके लिए भी है। आप जैसे लोग निकलकर बाहर आएं और अच्छे नेताओं की जरूरत है। आज आपको सिख प्रधानमंत्री मिला। लोगों ने कभी नहीं सोचा होगा कि हमें सिख प्रधानमंत्री मिलेगा। देश में सिखों की संख्या बहुत कम है, लेकिन यह मायने नहीं रखता।”
मुस्लिम प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का संदेश
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक के लिए प्रधानमंत्री बनने का आधार धर्म नहीं बल्कि योग्यता है। उन्होंने कहा: “आज मनमोहन सिंह जी सिख प्रधानमंत्री हैं और वह इसलिए प्रधानमंत्री हैं क्योंकि वह योग्य हैं, न कि इसलिए कि वह सिख हैं। इसी तरह, अगर कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेगा, तो केवल इसलिए कि वह योग्य है।”
बीजेपी और ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया
बीजेपी ने ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह ‘गैरजिम्मेदाराना’ बयान है। पार्टी का कहना था कि मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनने का चुनाव नहीं करना चाहतीं और ओवैसी इस बयान के माध्यम से ‘आधा सच’ पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:- ‘मिर्जापुर द फिल्म’ में वापसी करने जा रही हैं स्वीटी गुप्ता, पहले सीजन में हो चुकी थी मौत
ओवैसी ने 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में जनसभा में कहा: “भारत का संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है। शायद मैं इसे देखने के लिए जीवित न रहूं, लेकिन भविष्य में ऐसा समय जरूर आएगा जब हिजाब पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री बनेगी।”



