Thursday, April 2, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कानपुर में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात: प्रेमी ने 7 बच्चों की मां की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव, 8 महीने बाद खुला राज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या कर उसका शव जमीन में दफना दिया गया। यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में शव दबा दिया, और पूरे आठ महीने तक इस राज को छिपाए रखा।

यह सनसनीखेज घटना सजेती थाना क्षेत्र के टिकवांपुर गांव की है। मृतका रेशमा के पति रामबाबू शंखवार की पांच साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रेशमा अपने सात बच्चों को छोड़कर पड़ोसी गोरेलाल शंखवार के साथ रहने लगी थी।

इटावा गई, फिर कभी वापस नहीं लौटी

अप्रैल महीने में रेशमा अपने प्रेमी गोरेलाल के साथ इटावा गेहूं कटाई के लिए गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अचानक लापता हो गई। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी जब रेशमा का कोई सुराग नहीं मिला, तो संदेह गहराने लगा।

29 नवंबर को एक शादी समारोह में मृतका के बेटे बबलू ने गोरेलाल से मां के बारे में पूछा। इस पर आरोपी ने जवाब दिया कि “अब वह कभी वापस नहीं आएगी”, जिससे परिवार का शक और पुख्ता हो गया।

बेटे की शिकायत से खुला हत्या का राज

आखिरकार 5 जनवरी को बबलू ने एसीपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने गोरेलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़े:- EPFO करने जा रहा बड़ा डिजिटल बदलाव, ऐसे अब तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा

आरोपी ने बताया कि रेशमा उससे 12 साल बड़ी थी, पहले से 7 बच्चों की मां थी और उसके किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध हो गए थे। इन सब कारणों से पीछा छुड़ाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दफना दिया।

गड्ढे से मिला महिला का कंकाल

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से महिला का कंकाल बरामद कर लिया। इस खुलासे के बाद पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। मामले में आरोपी गोरेलाल और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार रेशमा के बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने को लेकर घर में पहले भी विवाद होते रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles