न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजस्थान के कोटा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी के इरादे से घर में दाखिल हो रहा एक चोर खुद ही मुसीबत में फंस गया। जिस रास्ते से वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, वही उसके लिए परेशानी बन गया। रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद से भीतर आने की कोशिश कर रहा चोर उसमें बुरी तरह अटक गया और बाहर नहीं निकल सका। बाद में पुलिस को बुलाकर उसे बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैसे सामने आई पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, कोटा निवासी सुभाष कुमार रावत 3 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए गए थे। 4 जनवरी की रात जब वे वापस लौटे और स्कूटी से घर के अंदर जा रहे थे, तभी स्कूटी की लाइट में उन्हें रसोई के एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति फंसा हुआ नजर आया।
View this post on Instagram
यह दृश्य देखते ही उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही चोरों का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका साथी एग्जॉस्ट के छेद में फंसा रह गया। घर के बाहर एक कार भी खड़ी थी, जिस पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था।
लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घर में घुसे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को बाहर निकाला और हिरासत में लिया।
In Rajasthan’s Kota, a family returned from Khatu Shyam Ji darshan to find a thief stuck in the exhaust fan hole! They called police to pull him out. Accused Pawan drives a police officer’s car. 😳
pic.twitter.com/mwNcxjD2AF— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 6, 2026
इस मामले में बोरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस की गश्त को लेकर लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है और कई बार पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
यह भी पढ़े:- JNU विवाद: ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ नारों पर कांग्रेस नेता उदित राज बोले—यह विरोध
लोगों का कहना है कि सतर्कता के कारण एक बड़ी चोरी होने से बच गई, जबकि कोटा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।



