Monday, May 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप केस में फंसे – महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म ऑफर

सर्वोदय/वायरल:- महाकुंभ से चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है, और दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के अनुसार, सनोज मिश्रा से उसकी पहचान 2020 में सोशल मीडिया (TikTok और Instagram) के जरिए हुई थी। उस वक्त पीड़िता झांसी में रहती थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया।पीड़िता के मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे वह मिलने को मजबूर हो गई। अगले दिन (18 जून 2021) आरोपी ने फिर से रेलवे स्टेशन पर बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण किया।
ब्लैकमेलिंग और शादी का झांसा
पीड़िता के अनुसार – आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा।शादी का झांसा देकर बार-बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर मुंबई बुलाया, लेकिन वहां भी शारीरिक शोषण और मारपीट करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जबरन तीन बार उसका अबॉर्शन कराया। फरवरी 2025 में आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीक कर देगा।
कोर्ट से झटका, फिर हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी।इसके बाद पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
सनोज मिश्रा और मोनालिसा का कनेक्शन
हाल ही में सनोज मिश्रा ने महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, जिससे वह सुर्खियों में आए थे। हालांकि, अब वह एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles