Wednesday, February 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी की इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा कटे वोट, सीएम योगी ने SIR के आंकड़ों के साथ किया आगाह

लखनऊ/ सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर चिंता जताई है। रविवार शाम लोकभवन में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सीएम योगी ने SIR से जुड़े आंकड़े सामने रखते हुए विधायकों और कार्यकर्ताओं को सतर्क किया। बैठक में यह मुद्दा पूरी तरह छाया रहा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 25-25 विधानसभा सीटों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया, जहां या तो सबसे ज्यादा वोट कटे हैं या फिर बेहद कम वोट कटे हैं। उन्होंने दोनों ही स्थितियों को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया के लिए चिंताजनक बताया। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा वोट कटने के मामले में गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि प्रयागराज उत्तर दूसरे नंबर पर है।

2025 की मतदाता सूची के आधार पर देखें तो साहिबाबाद सीट पर अब तक केवल 58 प्रतिशत मतदाता ही दर्ज हो पाए हैं, यानी करीब 42 प्रतिशत नाम सूची से बाहर हैं। वहीं प्रयागराज उत्तर में भी 40 प्रतिशत से अधिक मतदाता अभी सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। इस श्रेणी में लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व सहित राजधानी की चार सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ और मथुरा जैसे बड़े शहरों की विधानसभा सीटें भी टॉप-25 की सूची में हैं, जहां 30 से 42 प्रतिशत तक वोट 2025 की मतदाता सूची की तुलना में कम दर्ज हैं।

SIR पर काम मतलब दो-तिहाई चुनाव पूरा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भाजपा कार्यकर्ता SIR का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “SIR पर जितना काम अभी कर लिया जाएगा, उतना समझिए कि दो-तिहाई चुनाव पहले ही निपट जाएगा।”

यह भी पढ़े:- फिर हलक में आई जान; एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में 

सीएम योगी ने उन 25 विधानसभा सीटों की सूची भी पढ़कर सुनाई, जहां सिर्फ 13 से 14 प्रतिशत तक ही वोट कटे हैं। इनमें अमरोहा, शिकारपुर, देवबंद, जलेसर, सिरसागंज, मथुरा-वृंदावन, सीतापुर, एटा की मारहरा, कानपुर की सिकंदरा, आंवला, जसराना और फूलपुर जैसी सीटें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि वे सोमवार को अनुशासन के साथ सदन में उपस्थित रहें, जहां वंदे मातरम् पर चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, अपना दल (एस) से आशीष पटेल और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

32 प्रतिशत से अधिक वोट कटने वाली प्रमुख सीटें

गाजियाबाद साहिबाबाद (42%), प्रयागराज उत्तर (40.9%), लखनऊ उत्तर (39%), लखनऊ ईस्ट (35%), कैंट (37%), सरोजनी नगर (32%), कानपुर कैंट (34%), कल्याणपुर (34%), कानपुर दक्षिण (34%), आर्य नगर (33%), आगरा छावनी (35%), आगरा दक्षिण (33%), आगरा उत्तर (33%), बरेली (34%), बरेली कैंट (35%), मेरठ (34%), गाजियाबाद (34%) और मथुरा-वृंदावन (34%) शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles